सुसनेर: नगर परिषद सुसनेर ने सफाई कर्मचारियों के खाते में डाला एक माह का वेतन, की गई वेतनवृद्धि
आज शुक्रवार को नगर परिषद सुसनेर ने सभी सफाई कर्मचारियों के खातों में एक माह का वेतन डाल दिया है साथ ही उनकी वेतनवृद्धि भी कर दी गई है। 52 कर्मचारियों का वेतन 7000 से बढाकर के ₹9500 कर दिया गया है। इसके चलते सभी सफाई कर्मचारियों ने नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, सीएमओ ओपी नागर व लेखापाल जमील खान का फूलमालाओं से स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।