सुसनेर: नगर में जल प्रदाय व्यवस्था को सुचारू करने हेतु शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षदों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से नगर की पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई है। नगर में जल प्रदाय नहीं होने के कारण जल संकट की स्थिति पैदा हो गई। इसके चलते गुरुवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी, कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने CMO ओपी नागर को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक वार्ड के सभी घरों में जल प्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की मांग की है।