सुसनेर: नगर परिषद सुसनेर ने सफाई कर्मचारियों को 2 माह से नहीं दिया वेतन, CMO को दिया ज्ञापन
नगर नगर परिषद सुसनेर ने सफाई करने वाले कर्मचारियों को 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने CMO ओपी नागर को ज्ञापन सौंपकर वेतन दिलाने की मांग रखी है। नगर परिषद के खिलाफ अब पार्षदों के बाद सफाई कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। नगर परिषद पर पहले भी घोटाले व भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं।