सुसनेर: बसंत पंचमी के अवसर पर कलेक्टर के निर्देश पर सुसनेर प्रखण्ड की ग्राम पंचायतों में शुरू किया गया गोशालाओं का संचालन
आज 14 फ़रवरी बुधवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जनपद पंचायत सुसनेर के अन्तर्गत 16 ग्राम पंचायतो में गौशालाओ का संचालन शुरू किया गया। जिसमें 1337 गायो को रखा गया है। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश शाक्य, ने गोपूजन कर गायो का गौशाला मे प्रवेश कराकर गौशालाओ का शुभारंभ किया है।