बजाग: करंजिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते तुड़ार नदी के पुल पर आई बाढ़, दर्जनों गांव का टूटा संपर्क
Bajag, Dindori | Jul 6, 2026 डिंडौरी जिले के करंजिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते तुड़ार नदी के पुल पर बाढ़ आ गई जिसके कारण दर्जनों गांव से ब्लॉक मुख्यालय का संपर्क टूट गया । दरअसल भारी बारिश के चलते नदी में बाढ़ आ गई और सोमवार सुबह 11:00 से करंजिया ब्लॉक मुख्यालय से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया और यातायात बाधित हो गया ।