चूरू: एनएच-52 ढाढ़र टोल पर पुलिस जीप को टक्कर मारने वाले दो शूटर गिरफ्तार, सदर पुलिस कर रही है पूछताछ
Churu, Churu | May 26, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने एनएच-52 पर पुलिस जीप को टक्कर मारकर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को रतनगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने शाम 4 बजे करीब बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनमोल और रोहित पंजाब के रहने