गिरिडीह: स्टेशन रोड मंडप समेत सभी दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र पर माँ कालरात्रि की हुई पूजा
गिरिडीह में स्टेशन रोड मंडप समेत सभी दुर्गा पूजा मंडपों सोमवार को सुबह 7 बजे से देर शाम तक नवरात्र के दौरान माँ के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की गई। इस दिन भक्त सुबह स्नान करके, माँ के मंत्रों का जाप करते हुए पूजा सामग्री, जैसे फूल, अक्षत, रोली और चंदन, अर्पित करते नजर आए।माँ को गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है।