गिरिडीह: गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री की पत्नी ने दुर्गा पूजा को लेकर पंडरी समेत गांडेय के कई इलाकों का जायजा लिया
गांडेय विधायक सह सूबे के मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को साढ़े 11 बजे पंडरी समेत गांडेय प्रखंड के विभिन्न इलाकों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालो में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही माता रानी के दरबार में माथा टेका और प्रदेश व देश में शांति सौहार्द बना रहें और राज्य की उन्नति के लिए कामना की।