गिरिडीह: भाजपा सेवा सप्ताह पर गिरिडीह में बरमसिया व एसपी कोठी के पास वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम आयोजित
गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई द्वारा घोषित सेवा सप्ताह के निमित सोमवार को 2 बजे से बरमसिया और एसपी कोठी के पास वोकल फॉर लोकल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें अपने देशी पद्धति से संचालित कुटीर उद्योगों के उत्पादन का उपयोग करने को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम संयोजक सुभाष चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।