गिरिडीह: गिरिडीह झंडा मैदान के पास टोटो की टक्कर से समोसा-जलेबी काउंटर टूटा, पुलिस ने शांत कराया
गिरिडीह शहर के झंडा मैदान के पास सोमवार को 4 बजे अचानक एक टोटो ने नियंत्रण खोते हुए एक होटल के बाहर लगे समोसा ,जलेबी काउंटर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि काउंटर टूट गया और उसमें रखे समोसे और जलेबी बर्बाद हो गए। इसी दौरान मौके पर एक बाइक भी आकर टोटो से टकरा गई। घटना के बाद बाइक मालिक, होटल संचालक और टोटो चालक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।