भवानीपुर: करमनचक पुल के नीचे पलटा सीएनजी ऑटो, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोग घायल
भवानीपुर :- भवानीपुर-मजौरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलिया थाना क्षेत्र के करमनचक-मजौरा नहर स्थित ड्रेनेज पुल के समीप एक रिजर्व सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।