बिहारीगंज: बारिश बनी मुसीबत, जलजमाव से मुहर्रम अखाड़ा स्थल बदहाल
बिहारीगंज के जनरल हाट में बना मुहर्रम अखाड़ा स्थल शुक्रवार की बारिश के बाद कीचड़ और जलजमाव से भर गया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते मिट्टी भराई नहीं कराई, जिससे मुहर्रम मनाने आए लोगों को भारी परेशानी हुई। नाराज दो इमामबाड़ों के लोगों ने जनरल हाट छोड़ थाना चौक पर कुछ देर तक खेला-तमाशा किया और प्रशासनिक लापरवाही पर आक्रोश जताया।