भोगांव: एलाऊ में पंचायत मतदाता सूची से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच की मांग
ग्राम एलाऊ में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज न होने से शनिवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन में महिलाएं एवं युवा भी शामिल रहे।