हनुमानगढ़: कलाना गोलीकांड प्रकरण में नौ लोगों को किया गिरफ्तार, कबड्डी में वर्चस्व का विवाद बना खूनी खेल, हुआ खुलासा
भादरा थाना क्षेत्र के गांव कलाना में मोबाइल फोन की दुकान पर फायरिंग कर हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में सहयोग, साजिश रचने और रैकी में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी विशाल धाणक सहित अन्य कई आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनके छिपने के ठिकानों पर चिह्नित कर चुकी है ।