सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस द्वारा बुधवार शाम विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 135 वाहनो का चालान करते हुए ₹205000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। चेकिंग में बिना हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,तीन सवारी आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई।