मेदिनीनगर (डालटनगंज): पंजाब नेशनल बैंक के सामने लॉकेट छीनने और बच्ची पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुई लॉकेट छिनतई और बच्ची पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से शहर थाना में पूछताछ की जा रही है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि मंगलवार शाम पिता के साथ बाइक पर बैठी एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनने के दौरान अपराधि