कैराना: कांधला में सलेमपुर रोड पर पांच वर्षीय छात्रा पर बुलेट बाइक चढ़ाकर घायल करने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 22, 2026 कांधला के मोहल्ला नई बस्ती सलेमपुर रोड निवासी फेमिदा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 12 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अपनी पांच वर्षीय भतीजी इरम जो यूकेजी की छात्रा है, के साथ दूध लेने जा रही थी। तभी सलेमपुर रोड पर तेज गति की बुलेट बाइक को चालक ने छात्रा के ऊपर चढ़ा दिया और उसे भी कुचलने की कोशिश करते हुए फरार हो गया।