करकेली: ग्राम कोहका में आरोपियों ने फरियादी का रास्ता रोककर की गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Karkeli, Umaria | May 21, 2026 ग्राम कोहका मे पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी मनोज सिंह गोंड निवासी बंधवाटोला का रास्ता रोककर आरोपियो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह निवासी देवरी एवं विजय सिंह और मुकेश सिंह दोनो निवासी ग्राम कोहका विरुद्ध धारा 126(2),296(a),115(2),351(2),3(5)BNS के तहत केस दर्ज किया है