कहरा: बेलवाड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई को गोली मारकर किया घायल, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jul 29, 2024 कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा गांव वार्ड 12 मे दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना मे 1 भाई जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम फूलों सिंह बताया जा रहा है। वहीं घटना का बारे मे कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच जख्मी से बयान लेकर आगे की जांच मे जुट गई है।