कहरा: भेलाही भरना गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
Kahara, Saharsa | Jul 29, 2024 नवहट्टा थाना क्षेत्र के भेलाही भरना गांव वार्ड 17 के एक खेत में धान रोकने के लिए कदवा कर रहे एक व्यक्ति के शरीर पर बिजली तार टूट कर गिर गया और करंट लगने से उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा है। मृतक का नाम प्रवीण कुमार यादव बताया जा रहा है।