कटंगी: शासकीय सांदीपनि स्कूल का नया कारनामा: प्रवेशित विद्यार्थियों को स्कूल से किया जा रहा बेदखल
शासकीय सांदीपनि विद्यालय कटंगी में प्राइवेट स्कूल से आने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश नहीं दिए जाने के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जिन विद्यार्थियों को पहले कक्षाओं में प्रवेश दिया जा चुका था और वह नियमित तौर पर कक्षाओं में बैठकर शिक्षा अर्जित कर रहे थे। अब प्राइवेट स्कूल से आने वाले ऐसे विद्यार्थियों को भी टीसी लेकर जान