दुर्ग: नगपुर चौकी अंतर्गत लिटिया-सिमरिया बॉर्डर के पास मिला अज्ञात युवती का शव
Durg, Durg | Sep 20, 2025 नगपुर चौकी अंतर्गत लिटिया-सिमरिया बॉर्डर के पास एनकीट के किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।