दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी में मिले ₹6 करोड़ 60 लाख
Durg, Durg | Sep 20, 2025 दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी में मिले 6 करोड़ 60 लाख रुपए,दरअसल शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से पुलिस ने 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।