बक्सर: ब्लैकबोर्ड से टैबलेट तक: बक्सर के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि को काठमांडू में मिला अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 जिले के डुमरांव निवासी शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि को नेपाल की त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू में आयोजित ‘भारत-नेपाल शिक्षा सम्मेलन सह अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार समारोह’ में सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारत और नेपाल के बौद्धिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कानून विभाग सभागार में हुए समारोह में सम्मान प्राप्त हुआ।