भादरा: भादरा में श्री शनि जयंती पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
भादरा के गुड मंडी स्थित श्री शनि देव मंदिर में शनि जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। मोदी परिवार ने इमरती व फलों का प्रसाद वितरित किया। पुजारी राजपाल व राहुल भार्गव के नेतृत्व में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। रात्रि जागरण में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने शनिदेव महिमा का गुणगान किया।