धनोरा: शॉपिंग कांप्लेक्स मामला पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी
Dhanora, Seoni | Jun 30, 2026 धनोरा में ग्राम पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से करीब 19 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कथित अवैध कब्जे का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। जनपद पंचायत धनोरा की गठित जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए हैं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले पर गंभीरता से जांच की ज