बुलंदशहर: प्रीत विहार में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को 12 लोक सभा गाजियाबाद का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
प्रीत विहार निवासी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 लोकसभा गाजियाबाद का कोऑर्डिनेटर बनाया है। जिसकी खबर सुनते ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रीत विहार कैंप कार्यालय पर पहुंचे और माला पहनकर व मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।