बुलंदशहर: गांव दशहरा THDC पावर प्लांट में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की अचानक हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा अस्पताल
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव दशहरा टीएचडीसी पावर प्लांट में मजदूरी करने गए व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मौके पर लोग एकत्रित हो गए जहां से खुर्जा कैलाश अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।