बुलंदशहर: गांव दरियापुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुलंदशहर के गांव दरियापुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को पीडीए के बारे में बताया और साथ ही सपा द्वारा किए गए कार्यों और नीति को लोगों को समझाया । जिसमें दर्जनों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।