पूरनपुर: अभयपुर माधौपुर में कृषि भूमि का सौदा कर ₹63 लाख हड़पने का आरोप
बरेली निवासी दंपति पर कृषि भूमि बेचने के नाम पर 63 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में अनिकेत सिंह ने बताया कि सतेन्द्रपाल सिंह उर्फ गोल्डी ने अपनी पत्नी करनजीत कौर के नाम ग्राम अभयपुर माधौपुर थाना घुघचाई क्षेत्र में स्थित साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि बेचने की बात कही थी। धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप।