खुरई: शहरी थाना पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 300 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Khurai, Sagar | May 7, 2026 गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खजरा हरचंद गांव के पास ईट भटटों के पास एक व्यक्ति अवैध शराब रखें हुए है, पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस में दबोच लिया आरोपी खजरा निवासी गोविन्द राय निकला,उसके पास से 300 पाव 54 लीटर कीमत 30 हजार निकली, मामला दर्ज कर भेजा जेल।