गुना में कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 22 नवंबर को बड़ी कार्यवाही की। थाना प्रभारी ने कहा, सानई चौकी प्रभारी नीरज लोधी टीम ने खेरबेह गांव में तालाब किनारे अवैध शराब बनाने जमीन में गडकर रखी गई 1000 लीटर की टंकी से 1000 लीटर लहान नष्ट कर अवैध शराब बनाने के उपकरण जप्त किए। अवैध शराब माफिया भाग गए। जिनकी पहचान के प्रयास ओर तलाश जारी है।