प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मोहर्रम की रौनक, 9वीं रात ताजिया और अलम के जुलूसों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
प्रतापगढ़। हजरत इमाम हुसैन की याद और उनकी शहादत को समर्पित मोहर्रम का पर्व प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर पूरी अकीदत, परंपरा और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है। मोहर्रम की 9वीं रात शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया और अलम के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुभाष चौक से निकले ताजिए और अलम अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए गोपालगंज के