झालरापाटन: झालरापाटन थाना में CLG सदस्यों की बैठक, थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने लिया रात 10 बजे बाद डीजे बंद करने का निर्णय
झालरापाटन थाना में बुधवार शाम 4:00 बजे (सीएलजी) सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने की, जिसमें झालावाड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,