झालरापाटन: झालावाड़ में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, बस स्टैंड इलाके से तीन दर्जन दुकानों से अतिक्रमण हटाया
झालावाड़ में नगर परिषद ने बुधवार को बस स्टैंड इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद और प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अतिक्रमण निरोधी टीम ने पुलिस लाइन से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान करीब तीन दर्जन दुकानों के अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।