झालरापाटन: धाकड़ समाज ने कामखेड़ा पुलिस के खिलाफ धरना दिया, मिनी सचिवालय पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
कामखेड़ा पुलिस के विरोध में धाकड़ समाज द्वारा मिनी सचिवालय पर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। समाज के लोगों ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे आरोप लगाया कि कामखेड़ा पुलिस ने उन पर अमानवीय अत्याचार किए हैं। मिनी सचिवालय के सामने धरना स्थल पर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।