नौगावां सादात: नौगांवा के गांव बिजरा में खेत में गेहूं निकाल रहे किसान पर पुराने विवाद को लेकर किया गया हमला, मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के गांव बिजरा निवासी विपिन पुत्र पूरन सिंह ने बताया है कि 14,4,2025 समय करीब 7:00 बजे वह अपने खेत पर गेहूं निकाल रहा था। पुराने विवाद के चलते उनके ही गांव के रहने वाले ललित, बब्बू, विवेक, शेखर ने गाली गलौज करने शुरू कर दी, जब विपिन ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें विपिन बुरी तरह घायल हो गया।