होशंगाबाद नगर: पुराने बस स्टैंड स्थित राम जानकी मंदिर में विश्व शांति के लिए हनुमान चालीसा एवं भारत माता आरती का पाठ किया गया
नर्मदापुरम की हनुमान चालिया पाठ समिति द्वारा मंगलवार बुधवार दरमियानी रात हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता की आरती का पाठ का आयोजन पुराने बस स्टैंड स्थित श्री राम जानकी मंदिर में किया गया। बुधवार सुबह 6 बजे समिति ने बताया विश्व में चल रहे तनाव एवं सनातन एकता के उद्देश्य से हनुमान चालीसा एवं भारत माता की आरती का पाठ का आयोजन किया गया।