रामगढ़: तेलिया बास हत्याकांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार; कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे
Ramgarh, Alwar | Jun 17, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत तेलिया बास में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी फरमान पुत्र हमीदा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी।