हरदोई: मंदिर पूजा करने जा रही सपा नेता की बहन को बाइक सवार ने मारी टक्कर, लखनऊ रेफर, ऊंचा थोक सांडी रोड की घटना
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के ऊंचा थोक सांडी रोड में उस समय हड़कंप मच गया जब सपा नेता की बहन को तेज़ रफ्तार बाइक सवार दूधिया ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं,आनन फानन में उन्हें हरदोई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।