ग्वालियर गिर्द: एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी में तालाबंदी की, नेमप्लेट पर कालिख पोती, नकल उजागर होने पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने बुधवार को विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और परीक्षा केंद्रों पर खुलेआम नकल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान उन्होंने कुल सचिव सहित अन्य अधिकारियों की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी।