फुलवारी: पटना हवाई अड्डे पर विशिष्ट अतिथि कक्ष का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
Phulwari, Patna | Dec 23, 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट स्थित विशिष्ट अतिथि कक्ष का उद्घाटन किया। मौके पर पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा पर भी रवाना हुए और प्रगति यात्रा पर रवाना होने से पहले ही उन्होंने विशिष्ट अतिथि कक्ष का उद्घाटन किया।