सहारनपुर: थाना मण्डी ने मंडी क्षेत्र से 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, मामले न्यायालय भेजे गए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान दो वारण्टी अभियुक्तों को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार किया। शब्बीर को एनडीपीएस एक्ट के आरोप में कुतुबशेर चालानी थाना द्वारा रिमांड वारंट पर पकड़ा गया। वहीं शाहनवाज को अन्य मामले के तहत सदर बाजार चालानी न्यायालयीन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।