लखीमपुर: सावन से पहले देवेश्वर नाथ मंदिर की तैयारियां अधूरी, महंत ने प्रशासन से लगाई गुहार
लखीमपुरखीरी के प्रसिद्ध देवकली तीर्थ स्थित देवेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह शुरू होने से महज दो दिन पहले भी व्यवस्थाएं अधूरी हैं। मंदिर परिसर और आसपास सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ है, जबकि मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग भी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है। इससे सावन मैं जलाभिषेक के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।