मुज़फ्फरनगर: CCTV फुटेज से खुलासा, झुग्गी क्षेत्र के युवकों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर किया हाथ साफ, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर बाइक चोरी का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज के आधार पर झुग्गी क्षेत्र में तलाशी ली। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस पर आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी होगी।