मिर्ज़ापुर: ग्राम पंचायत अरंगी सरपती के कोटेदार पर 5 किलो कम अनाज देने का आरोप, महुवारी खुर्द गांव के पीड़ित ने डीएसओ को सौंपा पत्र
छानबे ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरंगी सरपती गांव के कोटेदार पर पांच किलो कम राशन देने का मामला सामने आया है। महुवारी खुर्द गांव के पीड़ित राजीव कुमार द्विवेदी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र सौंपकर मामले की जांच करने और कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।