मिर्ज़ापुर: बरकछा हाइवे पर ट्रैफिक सिपाही ने ट्रक पास कराने के नाम पर चालक से मांगी बोतल, वीडियो हुआ वायरल
बताते चले कि यह वीडियो गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस जो नो एंट्री पॉइंट पर ट्रक ड्राइवर से ट्रक पास कराने के नाम पर बोतल मांग रहा है। कह रहा है होली आ रही है बोतल दो फ्री में काम नहीं होता है। ट्रक ड्राइवर गिड़गिड़ाता है ट्रैफिक पुलिस बोतल के लिए अड़ा रहा इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।