मिर्ज़ापुर: ओबीसी महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर 21 सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा
कलेक्ट्रेट में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे ओबीसी महासभा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा। मांग किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव न कराया जाए। अगर चुनाव कराया जाता है तो वीवीपैट मशीन से निकलने वाली पर्ची की भी गिनती हो। इसके अलावा जातीय जनगणना कराने की मांग किया।