हुज़ूर: जोन-11 के वॉर्ड 40, बाग उमराव दुल्हा और ऐशबाग में शौचालय के सामने दीवार खड़ी करने पर विवाद, वीडियो वायरल
Huzur, Bhopal | May 5, 2026 राजधानी भोपाल में अव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जोन-11 के वार्ड 40 स्थित बाग उमराव दूल्हा और ऐशबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के ठीक सामने दीवार खड़ी कर दी गई है जिससे इसके उपयोग पर ही सवाल खड़े हो गए हैं|