फतेहाबाद: आंगनबाड़ी केंद्र से निकलकर सड़क पर पहुंची मासूम, बाइक की टक्कर से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fatehabad, Agra | Jul 13, 2026 निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र से निकलकर सड़क पर पहुंची छह वर्षीय बालिका की अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे ने आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार मौर्य ने मामले की जांच के आदेश देते हुए टीम गठित कर दी है।